" आर्य मणी " सिर्फ एक कहानी मात्र नही लगा मुझे । यह एक सीरीज है , एक महागाथा का पार्ट है जिसका प्रारंभ शायद ' निश्छल सीरीज ' से शुरू हुआ और फिर हमने ' अपस्यू सीरीज ' मे देखा।
बहुत ही बड़ी और विस्तृत कथानक है इस स्टोरी की।
इस अपडेट मे आर्य को सम्हलते देखा हमने । अपने पैक को फिर से खड़ा करते हुए भी देखा। और उसके सीने मे दहक रहे ज्वालामुखिय बदले की भावना को भी महसूस किया हमने।
लेकिन इस अपडेट की प्रमुख चीज थी यूनिवर्स के महान योद्धा अस्तक की सबसे शक्तिशाली , योग्य , इंटेलिजेंट पुत्री ओर्जा का अफेयर निशांत के साथ । और हमारी सबसे क्यूट और जांबाज ओजल का महान संत शिवम के साथ आंख - मिचौली।
इन अफेयर्स के बाद एक और खबर थी , ग्रेट पलक की शादी फिक्स होना। पलक बहुमुखी प्रतिभावान एलियन है। इनका होने वाला हसबैंड भी जरूर इन्ही की तरह प्रतिभाशाली होगा ।
इन सब को याद रखना इसलिए जरूरी है कि ये सभी लोग आने वाले पार्ट मे कहानी के हिस्सा हो सकते है।
यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि आर्य अंततः चार साल के बाद अपनी बच्ची से मिला और सुखद टाइम स्पेंड किया।
आर्य के दोनो बच्चे जन्म से ही अद्वितीय और अलौकिक है।
पलक की इच्छानुसार उसके लिए गिफ्ट पैक कर लिया है आर्य ने। उसकी शादी समारोह मे वो लोग भी अवश्य शामिल होने चाहिए जो आर्य के कसूरवार है और वह विकृत एलियन भी जो आर्य को मरा हुआ मान बैठे है।
छक्के तो अवश्य छुटेंगे पर इन विकृत एलियन की। खासकर माया और आर्य के टक्कर का हमे बेसब्री से इंतजार है।
बहुत ही खूबसूरत अपडेट नैन भाई।
आउटस्टैंडिंग एंड जगमग जगमग।